जनवाणी संवाददाता |
बागपत: सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन व जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने खिलाडिय़ों को ईमानदारी व अनुशासन से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।
इसके उपरांत स्कूल के प्रबंधक जयचंद दरोगा, तेजपाल प्रधान, प्रमोद पंवार, अवध कुमार व अमित तेवतिया ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिंह भेंट कर स्वागत किया।


