Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Honey Singh: हनी सिंह ने वायरल वीडियो को लेकर माफी मांगी, बोले- ‘मेरे शब्द गलत थे’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गुरुवार देर रात, यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट और वीडियो शेयर किए। इसमें वह एक पुराने वीडियो और उसमें कही गई बातों को लेकर सफाई दे रहे हैं और अपने शब्दों के लिए माफी भी मांग रहे हैं। तो, आखिर यह पूरा मामला क्या था? आइए जानते हैं।

हनी सिंह ने मांगी माफी

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं अपने एक वीडियो के बारे में बात करना चाहता हूं, जो अभी ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है। इससे कई लोगों को दुख पहुंचा है और बुरा लगा है। मेरे शब्दों को जिस तरह से पेश किया गया और जो आपत्तिजनक बातें सामने आईं, उसका मुझे बहुत अफसोस है। मेरा कभी भी किसी को दुख पहुंचाने या बेइज्जत करने का इरादा नहीं था।”

क्या कहा था हनी सिंह ने?

हनी सिंह ने आगे अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया, “कुछ दिन पहले मेरी गायनेकोलॉजिस्ट से बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी बिना प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बना रही है, जिससे उन्हें बीमारियां हो रही हैं। यह बात मेरे दिमाग में रह गई। जब मैं ननकू और करुण के शो में गेस्ट के तौर पर गया, वहां बड़ी संख्या में जेन Z ऑडियंस थी। मुझे लगा कि उन्हें आसान भाषा में मैसेज दूं, जैसा कि ओटीटी लैंग्वेज में बात की जाती है। मैंने भी अपनी बात उसी अंदाज में कही, लेकिन मुझे अफसोस है कि जिस तरीके से मैंने यह बात कही, वह गलत था। यह कई लोगों को ठीक नहीं लगा, और मैं उन सभी से दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें इससे दुख हुआ। आगे से मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि अपने शब्दों को सावधानी से कहूंगा और अपने कामों को जिम्मेदारी से करूंगा।” वही बातें उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी साझा की हैं।

करियर की जानकारी

करियर के मोर्चे पर, हनी सिंह पिछले साल कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए थे, जिनमें “फतेह”, “रेड 2”, “हाउसफुल 5”, और “दे दे प्यार दे 2” जैसी फिल्में शामिल हैं। इन गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस साल भी उनके पास कुछ नए प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा, वह स्टेज शो भी लगातार करते रहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img