जनवाणी संवाददाता |
शामली: समाज सेवा करने के लिए एक पवित्र आत्मा और हृदय की आवश्यकता होती है। जो व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति, पशु, पक्षी की वेदना को देखकर द्रवित होता है, सहायता करने को व्याकुल हो जाता है वहीं सच्चा समासेवी है। ऐसे समाजसेवियों का सम्मानि करना गौरवान्वित करता है।
उक्त विचार विश्व विकलांग दिवस के मौके पर सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली के सभकक्षा में समजसेवियों के सम्मान के मौके पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि तेजेंद्र निर्वाल, राजवीर सिंह एवं इंटरनेशनल योगा ख्याति प्राप्त राजपाल आर्य और नपा के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने मां सरस्वती के सामने दीपक जलाकर किया। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों की सेवा में लगी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया गया।
जिनमें अखिल भारतीय खटीक समाज सेवा समिति, श्री ब्राह्मण एकता महासभा शामली, अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल, आर्य जाट महासभा शामली, क्रीड़ा भर्ती, दिव्य योग संस्थान, श्री खाटू श्याम समिति, अनंत समाज, बानर सेवा गाय सेवा समिति, उपाध्याय चेतना मंच शामली से जुड़े 257 समाजसेवियों का सम्मान किया गया। संचालन यशपाल पंवार एवं अतिथियों का स्वागत मनीष भटनागर व संजय संगल ने किया।
इस मौके पर डा. भूपेंद्र चौधरी, राजपाल, सत्यपाल पहलवान, डा. राजवीर सिंह, डा. वेद भानु मलिक, पूनम शर्मा, सुजाता शर्मा, उर्मिला गोयल, डा. ओमपाल सिंह, विकास कौशिक, सीमा कौशिक, सलमान अहमद, नेहा गर्ग, विनोद बालियान, बाबूराम जयंत आदि मौजूद रहे।

