Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Rajasthan News: जयपुर में भीषण हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, दो की मौत, 12 से अधिक घायल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा उपखंड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी बस अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। कुछ ही पल में बस में तेज करंट दौड़ गया और स्पार्किंग के बाद आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बस उत्तर प्रदेश से मजदूरों को लेकर टोडी गांव स्थित ईंट भट्टे की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक बस के ऊपरी हिस्से का 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से संपर्क हो गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार मजदूरों की चीख-पुकार गूंज उठी, जिसके बाद नजदीकी ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार झुलसे मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और शाहपुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों को जयपुर रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन के अत्यधिक नजदीक से बस के गुजरने को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने ईंट भट्टा संचालक और बस चालक की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं।

पूर्व सीएम ने जताया दुख

जयपुर के मनोहरपुर में श्रमिकों से भरी बस के हाईटेंशन लाइन छूने से आग लगने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु एवं कई अन्य के घायल होने का समाचार दुखद है। राजस्थान में जिस प्रकार से आए दिन हादसे होने से आम जन अपनी जान गंवा रहे हैं यह चिंताजनक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img