Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

UP: यूपी में भीषण हादसा, धमाके के बाद कारों में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भयावह सड़क हादसा सामने आया। दो कारों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो गई, जिनमें मां और उसके चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में पाँच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

हैदरगढ़ के डीह गांव के पास दोपहर करीब तीन बजे यह दुर्घटना हुई। आजमगढ़ में तैनात वाराणसी निवासी सिपाही जावेद अशरफ का परिवार—पत्नी गुलिस्ता (49), बेटियाँ समरीन (22), इल्मा (12), इश्मा (6) और बेटा जियान (10) लखनऊ जा रहा था। कार को जावेद का साला जिशान (30) चला रहा था।

जिशान ने कुछ देर के लिए कार एक्सप्रेसवे पर रोकी थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों में आग भड़क उठी।

मौके पर मौत, दूर मिले शव

ऐक्सीडेंट के बाद मदद के लिए स्थानीय लोग और यूपीडा टीम मौके पर पहुंची। गुलिस्ता और जियान के शव हादसे की जगह से कई मीटर दूर पड़े मिले। आग बुझने पर कार के अंदर फंसी तीनों बच्चियाँ जली हुई अवस्था में मिलीं और मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।

एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में वैगनआर के सीएनजी सिलेंडर के फटने से आग भड़कने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।

ब्रेजा कार में भी चार लोग गंभीर रूप से घायल

दूसरी कार में दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी दीपांशु मिश्रा (24), दीप्ति (16), तृप्ति (17) और प्रगति मिश्रा (23) सवार थीं। चारों को ग्रामीणों ने कार से बाहर निकालकर बचाया, हालांकि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

10 सेकंड में कारें बनीं आग का गोला

दुर्घटना चश्मदीदों के लिए किसी खौफनाक सपने से कम नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले जोरदार धमाका हुआ, फिर लगभग 8–10 सेकंड तक चीखें सुनाई देती रहीं और देखते ही देखते दोनों कारें आग के गोले में बदल गईं। टक्कर इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर भागने लगे।

राहत पहुंचने में देरी

ग्रामीणों के अनुसार, यूपीडा की सुरक्षा टीम 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची, जबकि पुलिस देरी से लगभग 40 मिनट बाद हादसा स्थल पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर पहुंचकर डीएम और एसपी ने जांच के आदेश दिए।

ग्रामीणों ने सुनाई दर्दनाक आंखों देखी

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में भड़कती आग और अंदर फंसे लोगों की चीखें देखकर वे असहाय हो गए। आग इतनी तेज थी कि कोई पास नहीं जा सका। ग्रामीणों ने कहा कि यह मंजर उनकी आंखों से कभी नहीं मिट सकेगा बेकाबू आग, धुआं और बचाव के प्रयासों के बीच जिंदगी की जद्दोजहद का खौफनाक दृश्य सभी को हिला गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img