Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

PM Kisan Yojana: PM किसान की अगली किस्त कौन ले पाएगा? यहां देखें पूरी सूची और शर्तें

जनवाणी ब्यूरो |

दिल्ली: सरकार किसी भी नई योजना की शुरुआत से पहले यह सुनिश्चित करती है कि उसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। इसके लिए योजना की पात्रता, मिलने वाले लाभ और आवेदन की प्रक्रिया जैसी बातें तय की जाती हैं। वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ करोड़ों लोग उठा रहे हैं।

उदाहरण के तौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत देशभर के किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्तें दी जाती हैं। यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी इससे जुड़ सकते हैं। इस समय किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन क्या आपको यह किस्त मिलेगी या नहीं? आइए जानते हैं—

किसे मिलेगी किस्त और किसे नहीं?

पीएम किसान योजना की किस्तें सिर्फ उन्हीं किसानों को दी जाती हैं जो पात्र हों।

यदि कोई किसान गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन करता है, तो जांच के दौरान उसका आवेदन रद्द कर दिया जाता है।

ऐसे किसानों को किसी भी किस्त का लाभ नहीं मिलता।

विभाग समय-समय पर सत्यापन के जरिए अपात्र लाभार्थियों की पहचान करता रहता है।

इन शर्तों का पालन करना भी जरूरी

  1. भू-सत्यापन अनिवार्य

योजना में शामिल किसानों को अपनी खेती योग्य भूमि का भू-सत्यापन (Land Verification) कराना जरूरी है। यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है।

  1. ई-केवाईसी कराना जरूरी

ई-केवाईसी इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है। ई-केवाईसी न कराने पर किस्त रोक दी जाती है। इसे नजदीकी CSC केंद्र पर या पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।

22वीं किस्त कब आ सकती है?

अब तक योजना की कुल 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर दी जाती है। इसी आधार पर अनुमान है कि 22वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, सटीक तारीख के लिए आधिकारिक घोषणा का अभी इंतजार है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश यादव ने सांसदों की बैठक बुलाई

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव...

Basant Panchami: कब है वसंत पंचमी? जानिए विशेष पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img