Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-टिपर की टक्कर के बाद आग, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लैब खदानों के नजदीक एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई अन्य यात्री घायल भी हुए हैं।

मार्कपुरम के डीएसपी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई।

कई यात्री जिंदा जले, घायलों का इलाज जारी

पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि कई यात्री आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की यह बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here