Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Telangana: तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इस भीषण दुर्घटना में करीब 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास हुआ, जब टीजीएसआरटीसी की एक यात्री बस और एक तेज रफ्तार टिपर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह के समय हुआ जब टिपर गलत दिशा से आ रहा था और बस से जा भिड़ा।

जानकारी के मुताबिक, चेवेला के पास एक टिपर ट्रक, जो ग्रेवल से भरा हुआ था, ने राज्य परिवहन निगम की बस को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का माल बस पर जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की प्राथमिक वजह ट्रक चालक का गलत दिशा में वाहन चलाना लग रही है। फिलहाल चालक की पहचान की जा रही है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वालों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

रंगारेड्डी जिले के चेवेला मंडल में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया है कि बस हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद लाया जाए और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी समय-समय पर उन्हें दी जाए। मुख्यमंत्री ने मौजूद मंत्रियों को भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है ताकि राहत कार्यों की निगरानी की जा सके।

परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने हादसे पर जताया गहरा दुख

तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है। उन्होंने आरटीसी के एमडी नागी रेड्डी और रंगा रेड्डी जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर घायलों को तुरंत उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए।

KTR ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी

तेलंगाना के पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा चेवेला मंडल में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। 17 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। केटीआर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img