Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

होटल स्वामी के अपहरणकर्ताओं को भेजा जेल

  • खाने के पैसे मांगने पर कार सवार युवकों ने किया होटल स्वामी का अपहरण

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: होटल स्वामी द्वारा बिल की रकम मांगने से नाराज कार सवार युवक होटल स्वामी का अपहरण कर कार में डाल कर ले गए। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार कर होटल स्वामी को सकुशल बरामद कर लिया।

बुधवार की देर शाम शिवाला कला के गांव रतनगढ़ में कार सवार चार युवकों ने होटल में खाना खाया। होटल स्वामी संजीव उर्फ संजू द्वारा खाने के पैसे मांगने पर चारों युवक नाराज हो गए तथा होटल स्वामी संजीव का अपहरण कर कार में डाल कर भागने लगे।

संजीव के शोर मचाने पर रतनगढ़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र बैंसला ने पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से कार का पीछा करने लगे। कुछ दूर जाकर अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलट गई।

पुलिस ने अपह्रत संजीव को बरामद करते हुए दो अपहरण कर्ताओं ऋषभ निवासी कंजर बसेड़ा मंडी धनोरा तथा आशु निवासी गालिबड़ा नोगावा सादात को हिरासत में ले लिया जबकि दो अपहरण कर्ता मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े जनवाणी, अभिकर्ता पंडित जी 9759259084

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img