Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

घरवाले बिग बॉस से अपनी बातें शेयर कर हुए इमोशनल, फूट-फूटकर रोए प्रियंका-शिव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आए दिन कोई न कोई इमोशनल ड्रामा चलता रहता है, जिसके चलते बिग बॉस हाउस के कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने रहते हैं। शो में गेम के चलते ज्यादातर लोग अपने इमोशन बाहर नहीं आने देते, लेकिन इस वीकएंड बिग बॉस ने सभी घरवालों को दिल की बातें शेयर करने का मौका। इसके बाद घरवाले बिग बॉस से अपनी बातें शेयर करके इमोशनल होते दिखाई दिए। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे ने भी इमोशनल होते हुए बिग बॉस से अपनी कमजोरीयां साझा कीं।

53

शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स मानी जानी वाली प्रियंका ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को बिग बॉस के सामने साझा किया। उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वो एक आम लड़की हैं, उन्हें शादी करनी है। वहीं, वो अपनी लव लाइफ को लेकर बिग बॉस के सामने बहुत इमोशनल हो गई थीं। अंकित के साथ उनकी लव लाइफ को लेकर वो परेशान थीं। इसके साथ ही उन्हें ये टेंशन हो रही थी कि उन्हें आगे काम मिलेगा या नहीं।

प्रियंका के अलावा अंकित, टीना और शालीन और शिव भी बिग बॉस से अपने दिल की बातें शेयर करते हैं। शिव बिग बॉस से कहते हैं, ‘सभी को लगता है कि मैं दिमाग से खेलता हूं, लेकिन मेरे घरवालों को पता है कि मैं दिल की सुनता हूं, इन लोगों के सामने तो मैं रो भी नहीं सकता।’ इस दौरान शिव काफी इमोशनल हो जाते हैं।

54 1

वहीं, अर्चना गौतम ने बिग बॉस के सामने रोते हुए कहा कि ‘घर के बाहर उन्होंने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया और न कभी कुछ गलत बोला है पर यहां आकर वो बहुत अलग बन गई हैं।’

55 1

बता दें कि सलमान खान ने वीकएंड का वार में कई कंटेस्टेंट्स की बातों का खुलासा किया, जिसके चलते प्रियंका और अंकित के रिश्ते में दरार पड़ गई। वहीं, टीना और शालीन से पूछे गए सवालों ने भी उन दोनों के रिश्ते में दीवार खड़ी कर दी थी। वीकएंड का वार के बाद लग रहा थी कि प्रियंका और अंकित का रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका, अंकित, टीना और शालीन अपने-अपने रिश्ते को मजबूत करने में लगे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img