Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

एचआरडीए ने कई अनाधिकृत कॉलोनियों को सील किया

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। सोमवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चैहान ने बताया कि आज आशीष अग्रवाल द्वारा रोड न0-03 सुमननगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, हितबद्व व्यक्ति द्वारा निकट सुमननगर चौकी बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, जे0एस0पंवार, जय मॉ राजेश्वरी एसोसिएट द्वारा बंधा न0-2 सुमननगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, विपिन कुमार चैहान द्वारा डेन्सो चौक बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी एवं नमित कुमार व सचिन त्यागी द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता आकाश जगूडी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर मुकेश कुमार, ललित कुमार, किशन यादव आदि प्राधिकरण स्टाफ द्वारा सील किया गया।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img