Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने किया कोर्ट का रुख, पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए मुकदमा दायर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता ने यह कदम अपने नाम और छवि का गलत उपयोग किए जाने के मामलों में उठाया है। ऋतिक रोशन ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल विभिन्न प्रचार सामग्री, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे उनकी पर्सनैलिटी और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं अभिनेता ने क्या-क्या शिकायत दर्ज कराई और कब होगी इसकी सुनवाई।

अभिनेता ने दिल्ली हाईकोर्ट से की ये मांग

ऋतिक रोशन ने अपने नाम, पहचान, आवाज और व्यक्तित्व को गलत तरीके से उपयोग करने पर सुरक्षा की मांग की है। साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किए गए मुकदमे में बताया कि व्यावसायिक तौर पर उनके नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है। अभिनेता ने इस तरह के दुरुपयोग को रोकने और अपनी पहचान को ऑनलाइन या विज्ञापनों के माध्यम से शोषण से बचाने के लिए इन्हें रोकने की मांग की है।

इस मामले की सुनवाई कब होगी?

बता दें कि, इस मामले की सुनवाई बुधवार को न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम अरोड़ा करेंगे।याचिका में कई ज्ञात और अज्ञात पक्षों के नाम हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अभिनेता के व्यक्तित्व लक्षणों का बिना अनुमति के व्यावसायिक लाभ के लिए उपयोग किया।

से कलाकारों भी कर चुके है सुरक्षा की मांग

पिछले महीने, दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के पक्ष में इसी तरह के सुरक्षा आदेश पारित किए, जिसमें उनके नाम, चित्र और आवाज के अनधिकृत ऑनलाइन उपयोग पर रोक लगाई गई थी। इसके साथ ही हाल ही में गायक कुमार सानू ने भी दिल्ली HC का दरवाजा खटखटाया था। कुमार सानू का तर्क था कि उनकी कला को एआई के जरिए नकली रूप में पेश करना उसी का उल्लंघन है। इतना ही नहीं इससे पहले सुनील शेट्टी ने भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित रखने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img