Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल, दिल्ली में भाव 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वैश्विक बाजार में मजबूत मांग के चलते गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। राजधानी में सोना 850 रुपये चढ़कर 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 800 रुपये बढ़कर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया।

चांदी की कितनी हुई कीमत?

वहीं, चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।

एमसीएक्स पर भी सोने में तेजी रही। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,585 रुपये की तेजी के साथ 98,289 रुपये पर और अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,520 रुपये की तेजी के साथ 99,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञों?

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ गई। साथ ही, अमेरिका में उम्मीद से कमजोर मुद्रस्फीति के आंकड़ों के कारण ब्याज कटौती की संभावना बढ़ गई है। इससे गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।”

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एकतरफा टैरिफ लगाने वाले हैं। इसने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ा दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img