Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

कांवड़ खंडित होने पर जमकर हंगामा, सड़क जाम

  • पुलिस मौके पर, रैपिड ठेकेदार पर लगाया कांवड़ पर गुटका थूकने का आरोप
  • हंगामे के बाद आरोपी ठेकेदार साइट से फरार, नीचे विश्राम कर रहे थे कांवड़िये

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर थाना के भूड़बराल इलाके में कांवड़ खंडित किये जाने का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने सड़क जाम कर दी। जाम की वजह से दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। सूचना पाते ही इंस्पेक्टर परतापुर जयकरण सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बार सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार भी आ गए। उन्होंने बवाल कर रहे कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं थे। वो कांवड़ खंडित करने वाले की गिरफ्तारी की मांग पर अडेÞ थे।

गाजियाबाद निवासी कांवड़ियां मोहित खटीक अपने कई अन्य साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। शनिवार शाम मोहित साथियों के साथ परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल इलाके में रैपिड रेल के पुल के नीचे अपनी कांवड़ को विश्राम दिया हुआ था। बताया गया है कि जिस स्थान पर मोहित व उसके साथियों ने कांवड़ को झुलाया हुआ था, वहां ऊपर एक मुस्लिम ठेकेदार अपनी लेबर के साथ काम कर रहा था। मोहित ने आरोप लगाया कि उस ठेकेदार ने गुटके की पीक ऊपर से उसकी कांवड़ पर मार दी।

जिसकी वजह से कांवड़ खंडित हो गयी। पुलिस वालों ने उससे अपनी ओर से गाड़ी भेजकर हरिद्वार से दूसरी कांवड़ की व्यवस्था कराने का आग्रह किया, लेकिन हंगामा करने वाले कुछ भी सुनने समझने को तैयार नहीं थे, हालांकि पुलिस ने किसी प्रकार प्रयास कर हाइवे की दूसरी साइड पर टैÑफिक शुरू करा दिया। हंगामा करने वाले कांवड़िये ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हाइवे के जिस रास्ते से होकर कांवड़ियां गुजर रहे थे, हंगामा करने वालों ने टैÑक्टर मंगाकर उसको पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया।

जिसकी वजह से कांवड़ियां भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। वहां जाम लग गया। सीओ और इंस्पेक्टर इन्हें समझाने के प्रयास में लगे रहे। बाद में इंस्पेक्टर परतापुर खुद गाड़ी लेकर मुरादनगर नहर गए। वहां से जल लेकर आए। गंगा जल मोहित को दिया। उसके बाद तमाम कांवड़ियां आगे रवाना हुए और मामला शांत हो सका। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परतापुर के भूड़बराल में कुछ कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित किए जाने का आरोप लगाया था। उन्हें दूसरा जल लाकर दे दिया गया। मामला शांत हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img