Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

मेडा की सील तोड़कर शुरू करा दिया अवैध कॉम्प्लेक्स का काम

  • प्रवर्तन दल ने रुड़की रोड पर लगाई थी कॉम्प्लेक्स पर सील

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: रुड़की रोड पल्लवपुरम में जिस अवैध कॉम्प्लेक्स पर शुक्रवार को मेडा की टीम ने सील लगाई थी, इसको बनवाने वाले बिल्डर ने मेडा की उस सील को उखाड़ कर फेंक दिया। इतना नहीं वहां काम भी शुरू करा दिया गया है। पल्लवपुरम फेज टू में आवासीय क्षेत्र में एक मकान को स्वरूप बदलकर अवैध रूप से बनाए जा रहे कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रहे बिल्डर ने सील तोड़कर फिर से काम शुरू कर दिया। दिन भर यह चर्चा का विषय बना रहा है कि सील लगने के बाद तोड़कर काम शुरू कर दिया। बिल्डर ने कानून और मानकों को नजर अंदाज कर काम शुरू कर दिया है।

पल्लवपुरम फेज टू में मकान संख्या टी-33 को दौराला के रहने वाले बिल्डर अनिल चौधरी द्वारा खरीदा गया है। यह मकान आवासीय क्षेत्र में स्थित है। इस मकान को तोड़कर बिल्डर द्वारा यहां अवैध कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी व सचिव समेत जोनल अधिकारी सरीखे आला अफसरों को चुनौती देते हुए बनाए जा रहे इस अवैध कॉम्प्लेक्स पर शुक्रवार को मेडा के प्रवर्तन दल ने सील लगा दी थी। हालांकि सील की कार्रवाई के दौरान वहां अवैध निर्माण करने वाले नजर नहीं आए, लेकिन अवैध कॉम्प्लेक्स से सील हटाकर बिल्डर ने सीधे मेडा की अध्यक्ष, कमिश्नर तथा सचिव अभिषेक पांडेय को चुनौती देने का काम किया है।

दरअसल, सील सरीखी जितनी भी कार्रवाई की जाती हैं वो सभी वीसी के आदेश पर की जाती है। सील को हटाकर वहां फिर से काम शुरू कराकर सीधे वीसी को चुनौती देने काम किया है। हालांकि अब यह तो वक्त ही बताएगा कि वीसी के आदेश पर इस अवैध इमारत को जमींदोज करने के लिए मेडा की जेसीबी तुरंत गरजने लगेगी या फिर मेडा प्रशासन कांवड़ यात्रा समाप्त होने पर पुलिस फोर्स के मिलने का इंतजार करेगा। चार मंजिला बनाए जा रहे अवैध कॉम्प्लेक्स का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर इस अवैध निर्माण में मेडा के जेई समेत कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध घेरे में नजर आ रही है।

आसपास के लोगों ने बताया कि दौराला के बिल्डर के इस अवैध निर्माण को लेकर अनेक बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई थी। शुक्रवार को मेडा वीसी ने बिल्डिंग पर सील लगवा दी है। शुक्रवार को सुबह लगी सील शनिवार को फिर से हटा दी गई। सील हटाने के बाद दिन भर काम चलता रहा। आगे की और की सील हटाकर बिल्डर मानकों को नजर अंदाज कर काम करा रहा है। बिल्डर को मेडा का कोई डर नहीं है। जिस कारण से वह सील तोडकर काम कर रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img