Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

वन आरक्षित क्षेत्र में हो रहा जंगली जीवों का शिकार

  • वन विभाग की टीम ने सेह के साथ शिकारी को दबोचा
  • 50 हजार जुर्माना वसूलने के बाद शिकारी को छोड़ा

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: वन अभ्यारण क्षेत्र हस्तिनापुर में शिकारियों की गोली से मरना ही वन्यजीवों का नसीब है। कभी आदमी का शौक तो कभी रुपये कमाने की हवस उनकी मौत का कारण बन रही है। वन विभाग वन्यजीवों की सुरक्षा का दवा भले ही कर रहा हो, लेकिन अवैध शिकार की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। गुरुवार को शिकारी ने वन आरक्षित क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में सेह का शिकार कर डाला। हालांकि सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने शिकारी को दबोच लिया गया।

2073 वर्ग किलोमीटर परिक्षेत्र में फैले हस्तिनापुर वन्य जीव क्षेत्र में तेंदुआ, भेड़िया, सुकर, फिशिंग कैट, हिरन, पाढ़ा आदि पाए जाते हैं। वन अभ्यारण क्षेत्र होने के चलते वन आरक्षित क्षेत्र में जंगली जीवों के शिकार पर पूर्णरूप से प्रतिबंध है, लेकिन वन माफिया के साथ वन आरक्षित क्षेत्र में शिकारी लगातार सक्रिय नजर आते हैं। प्रतिबंध के बाद भी गुरुवार को वन आरक्षित क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में शिकारी ने प्रतिबंध सेह को अपना निवाला बना डाला।

जानकारी ग्रामीणों को लगी तो सूचना वन विभाग को दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शिकारी को सेह सहित दबोच लिया और रेंज ले आई। देर शाम वन विभाग ने शिकारी से मोटा जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। रेंजर रवि राणा ने बताया कि लुकाधड़ी के जंगल में सेह के शिकार की सूचना वन विभाग की टीम को मिली थी। मौके से एक शिकारी को सही के साथ पकड़ा गया शिकारी से 50 हजार जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया।

गाली-गलौज के विरोध पर ललियाना में मारपीट, फायरिंग

किठौर: ललियाना में गाली-गलौज के विरोध पर नशे में धुत युवक ने प्रधान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नही हुआ। सूचना पहुंची पुलिस नशेड़ी समेत दो लोगों को थाने ले गई। ललियाना निवासी अब्दुल सलाम पुत्र फैजुल नशे का आदी है। गुरुवार दोपहर करीब 1:40 बजे वह शराब पीकर ग्राम प्रधान फहीम की बैठक के बाहर उत्पात कर रहा था। प्रधान पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी उन्हें गाली देने लगा।

बताया कि इस पर प्रधान पक्ष के युवक ने उसे चांटा मार दिया। जिस पर अब्दुल सलाम पक्ष के लोग भी मौके पर आ पहुंचे। बताया गया कि चांटे को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच अब्दुल सलाम समेत कुछ लोग तमंचों से लैस होकर आए और प्रधान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया गया कि प्रधान पक्ष की ओर से भी फायरिंग की गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग चोटिल बताए जा रहे हैं, लेकिन गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नही हुआ।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए अब्दुल सलाम समेत दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर और घटनास्थल से कुछ खोखे कारतूस बरामद कर ले जाना बताया गया है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह का कहना है कि विवाद हुआ है लेकिन फायरिंग की बात सामने नही आई है। बता दें कि दोनों पक्षों में पिछले 10 दिन से फेसबुक पर भी कमेंबाजी चल रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img