Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति दो साल बाद गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: थानाभवन थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसानी इस्लामपुर निवासी असलम ने 23 जुलाई 2019 को अपनी पत्नी नजराना को जहर खाकर आत्महत्या के लिए उकसाया था। इंतकाल के बाद नजराना को गांव के ही कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। इसके बाद मृतका की मां नसीमा पत्नी खुर्शीद निवासी शाहपुर भगवानपुर, हरिद्वार ने थानाभवन थाने पर तहरीर देते हुए अपनी पुत्री की हत्या की आंशका जताई थी।

जिस पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के 26 जुलाई 2019 के आदेश पर नजराना का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नजराना की मौत का कारण ज़हर से मौत होना आया था। जिस पर पुलिस ने मृतका के पति के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया था।

तभी से आरोपी पति असलम फरार चल रहा था। थानाभवन थाना पर तैनात सब इंस्पेक्टर कमल किशोर व हैड कांस्टेबल प्रताप शर्मा ने मुख़बिर की सूचना पर असलम को शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img