Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

वार्नर-साहा ने जड़े अर्धशतक

  • वार्नर-साहा ने जड़े अर्धशतक
  • हैदराबाद ने दिल्ली को 88 रन से हराकर अपनी उम्मीदें रखी कायम 
दुबई, भाषा: ऋधिमान साहा के 45 गेंद में 87 रन, कप्तान डेविड वार्नर के आक्रामक अर्धशतक के बाद राशिद खान की शानदार फिरकी गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को   88 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण के दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले को गलत साबित करते हुए सनराइजर्स ने दो विकेट पर 219 रन बनाए। अपना जन्मदिन शानदार जीत के साथ मनाने वाले वार्नर ने 34 गेंद में 66 और साहा ने 45 गेंद में 87 रन बनाए। जवाब में दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज सनराइजर्स की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। राशिद ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा को दो विकेट मिले। इस जीत के बाद सनराइजर्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है और अभी प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। वहीं दिल्ली 12 मैचों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है। दिल्ली को पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर सबसे करारा झटका लगा जब फार्म में चल रहे शिखर धवन खाता खोले बिना संदीप की गेंद पर वार्नर को कैच दे बैठे। दूसरे ओवर में नदीम ने मार्कस स्टोइनिस (06) को पवेलियन भेजा दिल्ली को अच्छी शुरूआत से वंचित कर दिया। इसके बाद राशिद ने सातवें ओवर में दिल्ली को दो झटके दिए। शिमरोन हेटमायेर पहली गेंद पर बोल्ड हुए जबकि पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे (26) पगबाधा आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी नहीं चल सके और सात रन बनाकर विजय शंकर की गेंद पर केन विलियमसन को कैच दे बैठे । इसके बाद दिल्ली के मैच में वापसी के सारे रास्ते बंद हो गए। पंत 35 गेंद में 36 रन बनाकर संदीप का दूसरा शिकार बने जबकि अक्षर पटेल (01) के रूप में राशिद ने तीसरा विकेट लिया।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img