- महंगी बाइक के साथ नजर आ रहे फिरोज की पुलिस को सरगर्मी से तलाश
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बसपा नेता व पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बैक ग्राउंड में एक गाना नायक नहीं खलनायक हूं मैं…उस गाने पर फिरोज भूरा फिल्म स्टार संजय दत्त के स्टाइल में एक्ट करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह महंगी बाइक पर नजर आ रहा है। इस वीडियो का पुलिस ने भी संज्ञान लिया है।
पासपोर्ट मामले में कई का फंसना तय
फर्जी पासपोर्ट मामले में केवल फिरोज भूरा ही नहीं फंस रहा है, बल्कि इस मामले में कई अन्य का भी फंसना तय माना जा रहा है। मेडिकल थाना के एक दरोगा व दो सिपाहियों पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। माना जा रहा है कि अगली बारी गाजियाबाद स्थिति पासपोर्ट कार्यालय के स्टॉफ में से किसी की हो सकती है। साथ ही जिस एजेंट की मार्फत यह सारा काम कराया गया है
जांच के दौरान पुलिस उस एजेंट से भी पूछताछ करेगी। इस मामले की जांच का दायर अब काफी व्यापक हो गया है। जितना यह व्यापक होगा उतने ही ज्यादा के फंसने का खतरा बना रहेगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जो भी इस मामले में शामिल है। उस पर कठोर कार्रवाई तय है।
आईडी प्रकरण में एसडीओ उमाकांत सस्पेंड
मेरठ: 20 हजार रिश्वत के आईडी प्रकरण में आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश शर्मा की शिकायत की शिकायत का संज्ञान लेकर पीवीवीएनएल एमडी ने एसडीओ उमाकांत शर्मा को सस्पेंड कर दिया। सूत्रों ने जानकारी दी है कि अभी एक अन्य पर सस्पेंशन सरीखी गाज गिर सकती है। भ्रष्टाचार के संपादक और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश शर्मा की शिकायत पर हापुड़ के एसडीओ उमाकांत शर्मा को निलंबित कर दिया गया और उनके आॅपरेटर रईस अहमद को बर्खास्त करते हुए एफआईआर दर्ज की गई
रईस के घर पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, दरअसल इसी सोमवार को नरेश शर्मा एमडी ईशा दुहन से मिलकर हापुड़ के दो एसडीओ देवेंद्र यादव और उमाकांत शर्मा की शिकायत की थी। जिसमें उमाकांत के आॅपरेटर की कनेक्शन पर 20 हजार की रिश्वत लेने की वीडियो भी एमडी के वाट्सऐप पर भेजी थी और ट्विटर भी डाली थी। बताया जा रहा है की ट्विटर पर वीडियो डालने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से एसडीओ हापुड़ को फोन आने पर उमाकांत को तुरंत निलंबित किया गया।
बिजली कर्मचारियों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन में बिजली विभाग के तीन कर्मचारियों का शंट मीटर के प्रकरण को निपटाने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हुआ ये है कि जब रिश्वत ले रहे थे तो वो पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जाता है कि मकान मालिक ने विद्युत विभाग के तीनों कर्मचारियों की रिश्वत लेते हुए सीसीटीवी की फुटेज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर पीवीवीएनएल एमडी से आरोपियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शालीमार गार्डन निवासी मकान मालिक जैद ने बताया कि उसके घर पर काजीपुर बिजली घर पर तैनात तीन विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंचे और मीटर शंट बताया। जैद ने उनसे मामले को निपटाने की बात कही तो उन्होंने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेकर मामले को निपटाने की बात कही जिसके बाद मकान मालिक जैद ने तीनों विद्युत विभाग के कर्मचारियों को 30 हजार की रिश्वत दी और वो वहां से चले गए, लेकिन विद्युत विभाग के तीनों कर्मचारियों की रिश्वत लेती तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब मकान मालिक जैद ने सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर संविदा कर्मी शहजाद शौकीन नूरु व छम्मन पर भाजपा के कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

