Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Fashion Tips: अगर आप भी सोच रही हैं अनारकली गाउन बनवाने की तो करें इन टिप्स का इस्तेमाल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। त्योहारों का मौसम शुरु हो चुका है। एक के बाद एक पड़ने वाले इन उत्सवों को लेकर मन में अलग ही उमंग और उत्साह होता है। लेकिन एक और चीज़ है जिसे लेकर महिलाएं बहुत उत्साहित रहती हैं वो हैं इस दौरान पहने जाने वाले आउटफिट्स। नवरात्री से दिवाली तक और उसके बाद छठ पूजा हर एक के लिए महिलाएं अलग आउटफिट्स पहनती हैं। तो ऐसे मे हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा विकल्प जिससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

त्योहारों के इस सीजन के लिए अनारकली गाउन एक बेहतर विकल्प माना जाता है। हर किसी महिला के कलेक्शन में एक न एक अनारकली गाउन तो जरूर होता है। इसे पहनकर लुक काफी एलिगेंट लगता है।

अगर आपके कलेक्शन में अनारकली गाउन नहीं है और आप इसे बनवाने का सोच रही है तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको अनारकली गाउन बनवाते समय रखना है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका लुक खराब दिख सकता है।

फैब्रिक का चुनाव

अनारकली गाउन अगर गलत फैब्रिक में बनवाया गया तो ये आपके लुक को बिगाड़ सकता है। अनारकली गाउन से लिए सिल्क,जॉर्जेट, शिफॉन और वेल्वेट परफेक्ट फैब्रिक हैं। इसका चयन आप मौसम के हिसाब से ही करें।

फिटिंग

कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम सही फिटिंग नहीं देते, जिसकी वजह से लुक पूरा बिगड़ जाता है। अनारकली गाउन में बस्ट, कमर और हिप्स की माप सही होनी जरूरी है। अधिक ढीला या तंग गाउन आपको असहज महसूस करवा सकता है।

लंबाई

कई बार गाउन बनवाते समय हम अंदाजे से लंबाई बताते हैं, जबकि इससे लंबाई कम और ज्यादा हो सकती है। ऐसे में ये सुनिश्चित करें कि गाउन आपकी ऊंचाई और हील्स के हिसाब से सही हो। अधिक लंबा या छोटा गाउन असुविधाजनक दिख सकता है।

पैटर्न सही हो

अनारकली गाउन बनवाते समय सही पैटर्न का चयन आवश्यक है। ऐसे में शरीर के आकार के हिसाब से पैटर्न और कट का चयन करें। यदि आप छोटे कद की हैं, तो वर्टिकल प्रिंट्स या स्लिम फिट डिजाइन चुने, और लंबी महिलाओं के लिए फ्लेयर वाला डिजाइन उपयुक्त रहता है।

नेकलाइन और स्लीव्स का चुनाव

कभी भी किसी और को देखकर नेकलाइन और स्लीव का चुनाव न करें। उसके लिए पहले ये देखें कि आप पर क्या अच्छा लगेगा। अपनी गर्दन की लंबाई और कंधों के आकार के अनुसार नेकलाइन चुनें। लंबे हाथों के लिए फुल स्लीव्स या 3/4 स्लीव्स अच्छे दिखते हैं, जबकि छोटे हाथों के लिए कैप स्लीव्स बेहतर होते हैं। इस बात का ध्यान अवश्य रखें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img