Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

फकीरी छोड़ दी तो जान बचाना मुश्किल होगा

  • सर्किट हाउस में सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को रोकने पर बवाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को सर्किट हाउस में उस वक्त रोक दिया गया जब वह जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने आये थे। सांसद बाजपेयी ने सीओ अरविंद चौरसिया से गुस्से में कहा कि अगर फकीरी छोड़ दी तो जान बचाना भारी पड़ जाएगा।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। सीओ कोतवाली समेत तमाम पुलिस अधिकारी उनको मनाने का प्रयास कर रहे हैं। डा. बाजपेयी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करने सर्किट हाउस पहुंचे थे, मुख्य गेट पर तैनात सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने उन्हें रोक लिया तो वह भड़क गए।

उन्होंने कहा कि, फकीरी छोड़ दी तो जान बचाना भारी पड़ जाएगा। सीओ कोतवाली उनकी बात समझ नहीं पाये और उनको रोकने लगे। इस पर बाजपेयी खासे नाराज हुए और बोले कि पुलिस वालों को गाड़ी वाले सांसद पसंद हैं क्योंकि वह माल खाते हैं और खिलाते हैं। हम न तो माल खिलाते हैं। हम न ही पैसे लेते हैं और न ही देते हैं।

नाराज बाजपेयी ने कहा कि जिस दिन मैंने अपनी फकीरी छोड़ दी तो जान बचानी मुश्किल हो जाएगी। मैंने कई बड़े-बड़े तीस मार खां देखे हैं, ये मेरठ है, रावण का ससुराल, अच्छे-अच्छे उलट कर चले गए यहां से। इतना कुछ कहने के बाद पुलिस अधिकारी ने खेद जताते हुए उन्हें अंदर जाने दिया। बाजपेयी ने बताया कि उपराज्यपाल से मिलने का उनके पास न्योता था, इसके बाद भी पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोक दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img