Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Dhanteras 2024: अगर आपका बजट भी है कम, तो धनतेरस पर बस इतने रूपयो में लाएं ये खूबसूरत गहने

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दीपावली का पर्व शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। दीपावली का पावन पर्व धनतेरस से आरंभ होकर भैया दूज पर जाकर संपन्न होता है। इस पांच दिन के त्योहार में धनतेरस का दिन सबसे पहले आता है। धनतेरस के बाद ही नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी। इसके लिए लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दी है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदे जाएं तो वह काफी शुभ होता है। इसी के चलते लोग धनतेरस के दिन गहने खरीदते हैं। वैसे तो इस दिन ज्यादातर लोग सोना ही खरीदते हैं लेकिन यदि आपके पास बजट की परेशानी है तो आप चांदी का आभूषण भी खरीद सकते हैं। यहां हम आपको चांदी के कुछ ऐसे आभूषण दिखाने जा रहे हैं जो आप 2000 रुपये में भी खरीद सकते हैं। यह सभी आभूषण रोजाना में पहनने के लिए भी परफेक्ट हैं।

पायल

पायल पहनना हर महिला को पसंद होता है। ये कम दामों में भी मिल भी जाती है। अगर आपके पास बजट की दिक्कत है तो ज्यादा भारी पायल लेने से अच्छा है कि हल्की सी पायल खरीदें। आजकल हल्की पायलों की एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन बाजार में मिलती है।

बिछिया

अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने लिए धनतेरस के शुभ दिन अपने लिए बिछिया खरीदें। बिछिया सुहागिनों के लिए काफी अहम होता है। ये काफी कम पैसे खर्च करके खरीदी जा सकती है। ऐसे में आप इसे खरीद सकती हैं।

अंगूठी

सोने की अंगूठी काफी महंगी आती है। ऐसे में आप बजट में चांदी की अंगूठी खरीद सकते हैं। चांदी की अंगूठीं पर अगर नग जड़े होंगे तो ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगी। डायमंड भी काफी महंगे आते हैं, ऐसे में आप ऐसी चांदी की नग जड़ी अंगूठी खरीदें और त्योहार बनाएं।

पेंडेंट

गले में चांदी का पेंडेंट काफी अच्छा लगता है। इसे तो किसी काले धागे के साथ भी पहना जा सकता है। यदि आपके घर में कोई बच्चा है तो उसके लिए भगवान की तस्वीर वाला पेंडेंट खरीदें। ये भी सिर्फ 2 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है।

ब्रेसलेट

हाथ के लिए चेन वाला ब्रेसलेट आप इस धनतेरस पर घर ला सकते हैं। चांदी का ब्रेसलेट आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगा। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसपर नग जड़े हों, ताकि इसका लुक देखने में खूबसूरत लगे।

चेन

आजकल लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी गले में चेन पहनने का शौक है। ऐसे में चांदी की चेन भी इस धनतेरस अपने घर ला सकते हैं। जरूरी नहीं है कि चेन भारी ही हो, हल्की सी चेन आपको बाजार में आराम से 2 हजार रुपये तक में मिल जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img