जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: नगीना देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जोगीरम्पुरी के पास से घेराबदंी कर निर्माणधीन मकान से अवैध शस्त्रों का निर्माण करते नसीम उर्फ लंबू पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला रहमउल्ला कालोनी कस्बा व थाना कोतवाली देहात को चार तमंचे 315 बोर बने, 14 तमंचे अधबने, दो जिंदा कारतूस, व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है।
जिसके विरुद्ध जनपद के कई थानों में गुंडा, गैंगस्टर, लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम के तहत दो दर्जन मुकदमें दर्ज है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी निजी शौक व आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए अवैध शस्त्रों का निर्माण कर उनका विक्रय करता है। आगामी विधानसभा चुाव में शस्त्रों की मांग काफी बढ़ गई है इसलिए वह भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहा था।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

