जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: ककरौली थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने सूचना के आधार पर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में बने व अधबने तमंचे व उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ककरौली थाना प्रभारी सुनील शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान ने उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम टन्धेरा के जंगल में कुछ लोग अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चला रहे हैं।
सूचना मिलने पर सुनील शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर मोके से फरमान उर्फ फोरमैन पुत्र उस्मान निवासी ग्राम कम्हैडा थाना ककरौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान अवैध अस्लाह की मांग रहती है जिसके कारण वह अवैध शस्त्रों को धन कमाने के उद्देश्य से तैयार कर रहा था।
ये हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 तमंचे 12 बोर,, 4 तमंचे 315 बोर, 2 देशी एकनाली बन्दूक, 03 अधबने तमंचे, 02 कारतूस (315 व 12 बोर), 15 नाल लोहे की (315 व 12 बोर), अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण – 1 बट लकडी, 1 पंखा, 1 ड्रिल मशीन, 1 शिकंजा, 1 वैल्डिंग मशीन, 2 रेती, 2 हथौडी, 4 सिंडयासी, 1 प्लास, 1 आरी, 3 ब्लैड, 1 छेनी छौटी, 1 छैनी बडी, 3 सुम्भी बडी, 8 बर्मा, 2 लकडी की फट्टी, 29 गोल पत्ती दांतेदार, 22 पत्ती लम्बी दांतेदार, 10 लोहे की बनी अधबनी पत्ती, 10 छोटी बडी स्प्रिंग, 1 ग्राईण्डर, 4 पत्ते रेगमाल, 1 पिन्नी पैक पैकेट ग्राईण्डर ब्लैड, 20 ग्राईण्डर स्तेमाली ब्लेड, 1 आरी लकडी काटने की, 10 बैल्डिंग आदि बरामद किया है।

