Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

  • गांव पावटी कलां के जंगल में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे तथा कारतूस बरामद

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: शनिवार की देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी कलां के जंगल में अवैध तमंचे बनाएं जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने तमंचे तैयार कर रहे तीन आरोपियों शौकीन व फुरकान निवासी ग्राम पावटी कलां, थाना कैराना तथा आरिफ निवासी शौदत थाना किला परीक्षितगढ,Þ जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी जसवीर उर्फ लब्बू उर्फ लब्बो निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना किला परीक्षितगढ़, जनपद मेरठ फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, तीन जिंदा कारतूस 12 बोर, 4 खोखा कारतूस 12 बोर, 4 अधबने तमंचे 315 बोर, तमंचों की नाल तथा तमंचे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं।

एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने बताया कि तमंचा बनाने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से बने और अधबने तमंचे व उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं? उनकी जांच कराई जा रही है। तमंचे कहां कहां सप्लाई किए जाते थे? कितनी कीमत में बेचे जाते थे? आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जांच कराई जा रही है।

छापे के दौरान फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने 10 हजार रुपये का ईनाम देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img