Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

बोर्ड सदस्यों की शह पर कैंट में अवैध कब्जे और निर्माण की बाढ़

  • खुलेआम अवैध निर्माण पर हैरतअंगेज चुप्पी
  • रुकवाने के बजाय हर स्तर पर करा रहे जुगाड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट में अवैध निर्माणों को लेकर बोर्ड के सदस्यों की भूमिका संदिग्ध है। हालात कितने बेकाबू हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैंट के मुख्य बाजारों में इन दिनों अवैध निर्माण की इस वक्त बाढ़ आयी हुई है। इनके खिलाफ कार्रवाई कराने के बजाय सदस्यों का रवैया इनकी पैरोकारी सरीखा है।

अवैध निर्माण की पैरवी में उतरे कुछ बोर्ड सदस्य अवैध निर्माण करने वालों की ओर से खुद सेटिंग-गेटिंग में लगे हैं जिसके चलते तमाम अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। सदर में वैरायटी स्टोर के बराबर में अवैध रूप से शोरूम निर्माण किया जा रहा है।

सदर शिव मूर्ति झंडा चौक

03 29

सदर शिव मूर्ति के समीप झंडा चौक पर आवासीय भवन को तोड़कर वहां तीन मंजिला व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। ऊपर वाले रिहायशी भवन के साथ ही नीचे की दुकानों का सौदा भी कर लिया गया है। यह भी पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान ही अवैध निर्माण का काम शुरू कर दिया गया था। शटर के पीछे का निर्माण पूरा होने के बाद जब ऊपर का निर्माण शुरू किया गया तो वहां हरे रंग के भरी भरकम पर्दे डाल दिए गए। हालांकि पर्दे के बाद भी आराम से वहां अवैध निर्माण नजर जाता है।

छोटे दुकानदारों को धौंस देकर सौदा

अवैध निर्माण करने वाले इस बडे दुकानदार ने बराबर वाली दो दुकानों वर्धमान व आइडियल बुक डिपो का भी सौदा कर डाला। चर्चा है कि दोनों ही दुकानदार सौदा करना नहीं चाहते थे, लेकिन साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर उन्हें यहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया। वो लोग दुकान छोड़कर चले गए।

दुकान खरीदकर दी गई

अवैध निर्माण करने वाले एक दुकानदार को तो सदर में ही काली माई मंदिर से कुछ आगे सराफा मार्केट से पहले एक दुकान क्रय कर दी है। इतना ही नहीं उस दुकान में जो अवैध निर्माण हुआ है। उसमें किसी प्रकार की ध्वस्तीकरण सरीखी कार्रवाई भी नहीं करने दी गयी। अवैध निर्माण करने वालों ने साबित कर दिया कि उनकी पहुंच प्रत्येक स्तर तक है।

दो मकान भी करा लिए खाली

शोरूम के लिए अवैध निर्माण करने वालों ने वेस्ट एंड रोड वाली साइड से मिलने वाली गली के पिछले हिस्से में दो मकान भी खाली करा लिए है। आवासीय भवनों को ध्वस्त कर वहां भी शोरूम तैयार है। बताया जाता है कि उसका काम भी करीब करीब निपटा लिया गया है। पूरे सदर इलाके का वैरायटी स्टोर का यह इकलौता सबसे बड़ा व भव्य शोरूम होगा जिसके दो रास्ते होंगे।

अवैध निर्माणों में कैंट बोर्ड की मिलीभगत

02 27

अवैध निर्माणों को लेकर कुछ सदस्यों की रुचि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि कैंट बोर्ड ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को निकलता है कि उनकी आस्तीनें चढ़ जाती हैं। अवैध निर्माणों को लेकर कैंट बोर्ड के सदस्यों की लिप्तता किसी से छिपी नहीं हैं।

हालत यह हो गयी है कि कुछ के तो अवैध निर्माणों को बेरोकटोक जारी रखने के अपने कारिंदे छोडेÞ हुए हैं। इसके पीछे बोर्ड के कुछ सदस्यों की आपसी घमासान भी कम जिम्मेदार नहीं। सदर सराफा बाजार में सरेआम एक सर्राफ के अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड प्रशासन तिरछी नजर डालने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहा है। यहां भी भव्य दो शोरूम तैयार हैं। इसी प्रकार से सदर दाल मंडी में भी तीन मंजिला अवैध निमाण किया जा रहा है। जबकि अनुमति कैंट प्रशासन की ओर से डेढ़ एक मंजिल की होती है।

04 24

वोल्गा में व्यापारी नेता शेड जमींदोज

सदर के काठ का पुल स्थित वोल्गा में विवाह मंडप के के लिए बनाए गए शेड को कैंट बोर्ड ने ध्वस्त कर दिया। देवेन्द्र गोयल मैरिज होम व बंधन पैलेस के मालिक सुशील कुमार गर्ग इसमें साझीदार बताए गए हैं। हालांकि इस बात की उनसे पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यहां विवाह मंडप बनाए जाने की तैयारी थीं। इसकी शुरूआत बडे शेड से की गयी थी। अवैध निर्माण कर खड़ा किया गया शेड कैंट बोर्ड ने जमींदोज कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img