Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

अक्टूबर में मुख्यमंत्री कर सकते हैं जिला अस्पताल का लोकार्पण

  • गन्ना मंत्री ने कहा वर्तमान सरकार में सुधरी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: गन्ना मंत्री एवं चीनी मिल प्रभारी उप्र सरकार सुरेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बहुत तेजी व गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाया है। आजादी के बाद 70 सालों में जहां पूरे प्रदेश के अंदर 12 मेडिकल कॉलेज स्थापित थे वहां वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक तीन दर्जन मेडिकल कॉलेजों पर काम किया है।

स्वास्थ्य सेवाओं के चलते प्रदेश सरकार द्वारा जनपद स्तर पर टूटी फूटी लचर सेवाओं को भी दुरुस्त करने का काम किया है, उसी का परिणाम है कि आज जनपद शामली में तमाम सुविधाओं से संयुक्त जिला चिकित्सालय बनकर तैयार हो गया है। जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में लोकार्पण कर सकते हैं।

गन्ना मंत्री एवं चीनी मिल प्रभारी उप्र सरकार सुरेश राणा गुरूवार को जनपदीय भ्रमण के दौरान कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोविड एल-01और कोविड एल-02 चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

35 16

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में आईसीयू, आपरेशन कक्ष महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, पुरुष, महिला शौचालय, कांफ्रेंसिंग हॉल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कक्ष, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कक्षों का निरीक्षण कर गुणवत्ता युक्त किए गए कार्य की सराहना की।

गन्ना मंत्री ने सीएओ डा. संजय भटनागर से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने बताया कि कि कोविड एल-01 एवं कोविड एल-02 अस्तपाल 100-100 बेड युक्त है। दोनों चिकित्सालय में बनाए गए महिला वार्ड एवं पुरुष वार्ड में प्रत्येक बेड पर आॅक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

37 18

जिला चिकित्सालय में अब कुछ चिकित्सकों की भी तैनाती हो गई है। धीरे-धीरे डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। चिकित्सालय में आईसीयू का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मंत्री जी को अवगत कराया कि आईसीयू में 14 वेंटीलेटर स्थापित है।

सभी पर आक्सीजन आदि की व्यवस्था पर्याप्त रूप से की गई है। सभी बेड पर आक्सीजन की सुविधा की गई है। 54 बेड पर सीधे आक्सीजन की व्यवस्था की गई है। जिला चिकित्सालय में समय-समय पर जरूरत पड़ने पर प्राइवेट डॉक्टरों की भी सेवाएं ली जा सकेगी। डीएम जसजीत कौर, सीएमओ डा. संजय भटनागर सहित आदि अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

आकस्मिक सेवाओं के लिए जल्द बनेगा ट्रामा सेंटर

गन्ना मंत्री ने कहा कि 10.5 करोड़ की लागत से ड्रग वेयर हाउस बन रहा है। जिससे जनपद में सभी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता शत प्रतिशत होगी। जनपद में आकस्मिक सेवाओं के लिए ट्रामा सेंटर भी बनाया जाएगा। सभी मानकों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी और जिला चिकित्सालय मेट्रो सिटी से कम नहीं होगा। जल्द ही और अधिक डॉक्टरों की उपलब्धता होगी। चिकित्सालय में हर वार्ड की व्यवस्था प्राइवेट वार्ड की तरह होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...
spot_imgspot_img