Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बासौद में तालाब की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

  • डीएम के निर्देशन में तहसीलदार बागपत की बड़ी कार्यवाही
  • सरकारी जमीन को कराया जाएगा कब्जा मुक्त

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान चल रखा है। बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में बासौद गांव में पहुंचकर तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया और चेतावनी दी कि यदि दोबारा से कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

डीएम राजकमल यादव के निर्देशन में तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बासौद में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। अवैध रूप से निर्माण किए जाने वाले भवनों पर कड़ी कार्यवाही की। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है और वह प्रशासन की रडार में है।

44 11

अवैध कब्जा धारक बिना नक्शा पास कराए जिन्होंने भवनों का निर्माण कराया है उन पर भी कार्यवाही की जा रही है। जिन्होंने सरकारी चकरोड ,सरकारी तालाब ,खेल के मैदान पर कब्जे अनावश्यक रूप से कर रखे हैं उन पर प्रशासन की पैनी नजर है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं ऐसे माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और भवनों को ध्वस्तीकरण किया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...
spot_imgspot_img