जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जनपद मेरठ में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लिसाड़ी गेट और साइबर थाना पुलिस ने दूरसंचार विभाग के सहयोग से अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाकर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वहीं थाना नौचंदी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह को पकड़ते हुए 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा, 6 गिरफ्तार
थाना लिसाड़ी गेट पुलिस, साइबर थाना पुलिस और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध टेलीफोन सेटअप संचालित कर देशी व विदेशी VOIP कॉल्स को लोकल कॉल में बदलने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। इस धंधे के जरिए आरोपी देश की अर्थव्यवस्था को टैक्स चोरी द्वारा गंभीर क्षति पहुंचा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी में शामिल हैं आस मोहम्मद, मोहम्मद चांद उर्फ सोनू, कासिम, हाशिम, सरफराज, मोहम्मद इमरान।
पुलिस ने यह गिरफ्तारी लिसाड़ी रोड स्थित नफीसा मस्जिद के पीछे पानी की टंकी के पास से की। आरोपियों के पास से कई VOIP उपकरण, राउटर, सिम बॉक्स, मोबाइल फोन और नेटवर्किंग गैजेट्स बरामद किए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना नौचंदी पुलिस ने वाहन चोरी गैंग पकड़ा, 9 बाइक बरामद
वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में थाना नौचंदी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं हैं।
बरामद वाहन?
अलग-अलग जगहों से चोरी की गई कुल 09 दोपहिया वाहन
सभी बाइक विभिन्न ब्रांड्स की हैं, जिन्हें अब उनके असली मालिकों तक पहुंचाया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह मेरठ समेत एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय था और चोरी की गई बाइकों को नकली कागजातों के साथ बेचने की फिराक में था।
पुलिस की दोहरी सफलता
इन दोनों कार्रवाइयों से यह साफ है कि मेरठ पुलिस साइबर क्राइम और पारंपरिक अपराध दोनों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
टेलीफोन एक्सचेंज गिरोह जहां राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक नुकसान से जुड़ा मामला है, वहीं
वाहन चोरी गैंग आम नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति पर चोट करता है।

