Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

मुझे अपनी प्राइज की बिलकुल चिंता नहीं है : सलमान खान

CineVadi 2

 सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ गैंगस्टर क्राइम ड्रामा ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में एक सिख पुलिस ओफिसर के किरदार में नजर आएंगे जबकि आयुष शर्मा एक युवा गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी आयुष के मराठी गैंगस्टर वाले किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आएगी। सलमान का सिर्फ एक सपोर्टिंग रोल होगा। प्रस्तुत हैं सलमान खान के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश: कहा जा रहा है कि आप सिर्फ अपने बहनोई आयुष शर्मा के कैरियर को सपोर्ट देने के लिए ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में एक महत्वहीन किरदार कर रहे हैं?
-मुझे लगता है कि आयुष अपने बलबूते अपनी एक पहचान बना चुका है और उसे  किसी सपोर्ट की जरूरत नहीं है। फिल्म में मेरा जो किरदार है, वह छोटा अवश्य है लेकिन सच पूछा जाए तो ऐसा किरदार मैंने अब तक नहीं किया है।
पिछली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में आपने एक पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाया लेकिन फिल्म को ऑडियंस का ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिला?
जब हमने यह फिल्म शुरू की तो हमारी प्राथमिकता इस बात को लेकर थी कि फिल्म का पुलिस ओफिसर ‘दबंग’ वाले पुलिस ओफिसर से बिलकुल अलग हो और निश्चित ही इसमें हम सफल साबित हुए हैं।
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में बहुत कम अवसरों पर आप हंसी मजाक करते नजर आए। फिल्म मेंं रोमांटिक एंगल भी काफी वीक था। कहीं यह वजह तो नहीं कि फिल्म में ऑडियंस ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली?
-दरअसल ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ एक कोरियन फिल्म आउटलॉज का हिंदी रीमेक थी। पिछले कुछ समय से हमारी इंडस्ट्री में कोरियन फिल्मों के रीमेक बहुत संख्या में बन रहे हैं। हमने भी कोशिश की और हमें लगता है कि हम दूसरों के मुकाबले ज्यादा कामयाब हुए हैं। हमारी मजबूरी यह थी कि हम मूल फिल्म से अलग नहीं जा सकते थे।
आपने, अब तक कभी भी बतौर लीड एक्टर, धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम नहीं किया। इसके अलावा आप कभी रिलायंस प्रोडक्शंस और वायाकॉम मोशन पिक्चर्स जैसे प्रोडक्शन बैनर्स की फिल्मों में भी नजर नहीं आए। क्या इसकी कोई खास वजह रही?
मैंने धर्मा प्रोडक्शन की दो फिल्मों में कैमियो किए हैं। मैं मानता हूं कि शाहरुख की तरह करण जौहर के साथ मेरी अधिक घनिष्टता नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ मेरे काफी अच्छे रिलेशन हैं। जहां तक और दूसरे प्रोडक्शन हाउस की बात है, मुझे उनकी ओर से कोई ऑफर नहीं मिला इसलिए उनकी फिल्मों में नजर नहीं आ सका।
आपने सतीश कौशिक के निर्देशन में ‘तेरे नाम’ की थी। वह आपके कैरियर की एक ट्रेंड सेटर फिल्म थी। उसने देश के कई सेंटर्स पर रिकार्ड तोड़ बिजनेस किया था। अब सुनने में आ रहा है कि सतीश कौशिक इसका सीक्वल बनाने जा रहे हैं?
हां, यह सच है । यह सीक्वल वहीं से शुरू होगा जहां पर ‘तेरे नाम’ खत्म हुई थी। सतीश पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे लेकिन अब जल्दी ही इसकी योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यशराज फिल्स के साथ आपकी ‘टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ ने रिकार्ड तोड़ बिजनेस किया था। अब तक आप यशराज से 100 करोड़ की फीस लेते आए हैं लेकिन कहा जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग के लिए आपने अपनी प्रचलित फीस से बहुत ज्यादा फीस चार्ज की है?
मैं सच कहता हूं कि ‘टाइगर &’ के लिए मैं यशराज से एक पैसा भी नहीं ले रहा हूं। इस बार मेरी फीस इस बात पर निर्भर करेगी कि फिल्म ने मुनाफा कितना बनाया है।
लेकिन ‘टाइगर &’ का ओवर आल बजट काफी अधिक है। ऐसे में अधिक मुनाफे की गुंजाइश कम ही बचती है?
बिल्कुल, यह किसी बॉलीवुड फिल्म की अब तक की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म होगी लेकिन इस बारे में आदित्य चोपड़ा पहले ही साफ कर चुके हैं कि, उन्हें खर्चे की कतई परवाह नहीं। बस वह एक वर्ल्ड क्लास फिल्म बनाना चाहते हैं। मैं भी चाहता हूं कि यह एक वर्ल्ड क्लास फिल्म बने और इसके लिए मुझे भी अपनी प्राइज की कोई चिंता नहीं है।

SAMVAD 14

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

UP News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, नया कंट्रोल रूम जल्द शुरू होगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी लखनऊ में बिजली उपभोक्ताओं...

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...
spot_imgspot_img