Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आईएमडी ने 19 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने मानसूनी बारिश को लेकर आज 19 राज्यों में हल्की से जोरदार बरसात होने की संभावना जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले ​तीन दिनों तक पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिले में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए आठ सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई हैं।

राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मलेन के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने आगे बताया कि सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के आसपास 9-10 सितंबर को बारिश के आसार है।

भारतीय मौसम विभाग ने आज यानि शुक्रवार को उत्तराखंड में देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img