नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात और भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 253.62 अंक टूटकर हुआ इतना 81,191.0 वहीं, निफ्टी 73.95 अंक गिरकर 24,738.10 पर खुला।
बता दें कि, बीते दिन यानि बुधवार को बाजार का रुख पहले ही कमजोर था, जब सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.16% गिरकर 81,444.66 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 41.35 अंक या 0.17% गिरकर 24,812.05 पर बंद हुआ था।
किसे हुआ फायदा, किसे नुकसान?
लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयर
भारती एयरटेल
कोटक महिंद्रा बैंक
एनटीपीसी
बजाज फाइनेंस
एलएंडटी
टाटा मोटर्स
मारुति
नेस्ले इंडिया
इन शेयरों ने बाजार की गिरावट के बावजूद सकारात्मक प्रदर्शन किया और निवेशकों को राहत दी।
नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयर
पावर ग्रिड
अदानी पोर्ट्स
एचडीएफसी बैंक
टीसीएस
इन्फोसिस
इन कंपनियों में कमजोरी दर्ज की गई, जिससे इंडेक्स पर दबाव बना रहा।
बाजार पर क्यों पड़ा असर?
पश्चिम एशिया में ईरान-इस्राइल तनाव और अमेरिका की संभावित सैन्य भागीदारी से निवेशकों में चिंता बढ़ी है।
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर भी घरेलू बाजार पर दिखा।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में यदि पश्चिम एशिया की स्थिति और बिगड़ती है, तो इसका असर विदेशी निवेश और मुद्रा बाजार पर भी पड़ सकता है। निवेशकों को सावधानी के साथ ट्रेडिंग की सलाह दी जा रही है।

