- श्री साईं परिवार समिति ने गरीबों को कराया भोजन
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: श्री साईं परिवार समिति का सेवा मिशन जारी है। प्रत्येक सप्ताह गरीबों मजदूरों को भोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में श्री साईं परिवार समिति ने रविवार को गरीबों को भोजन कराया।
इस मौके पर समिति से जुड़े योगेश ग्रोवर ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। श्री साईं परिवार समिति ने असहायों मजबूरों की मदद का जो बीड़ा उठाया है, वह लगातार जारी रहेगा। समिति अध्यक्ष सौरव बब्बर ने कहा कि समाज सेवा से जुड़े कोई कार्य इंसान अकेले नहीं कर सकता।
यह कार्य संगठित होकर ही हो सकते हैं। रविवार को घंटाघर गांधी आश्रम के बाहर समिति ने लंगर लगाकर सैकड़ों लोगों को भोजन ग्रहण करवाया।
इस मौके पर राकेश बांगा, श्रीमती सुनैना आलम, राजकुमार, सोनू, धनप्रकाश, राकेश रोशन, अनमोल, राजपूत शिवम सैनी, रिंकू सैनी व वासु आदि सेवादारों का भरपूर योगदान रहा।

