- 20 जीबी स्पीड से ग्राहक एक्सिस कर सकेंगे सोशल मीडिया
- मेरठ में वन नेटवर्क के तहत स्थापित हुआ सर्वर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: यदि आप बीएसएनएल के प्रीपेड या पोस्टपेड ग्राहक हैं तो आपको मोबाइल में फेसबुक और वाट्सऐप पर एक्सिस करना बेहतर हो जाएगा। बीएसएनएल अपनी सेवाओं को सुगम और बेहतर बनाने के लिए बीएसएनएल ने मेरठ शहर में वन नेटवर्क के तहत फेसबुक का सर्वर स्थापित किया है। इसकी क्षमता 20 गीगाबाइट प्रति सेकेंड है। इससे पहले अभी तक नोएडा में यह तकनीकी सुविधा उपलब्ध थी। बीएसएनएल ने दावा किया है कि मेरठ के साथ सीमावर्ती जिलों में भी बीएसएनएल ग्राहकों को इसका पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।
2063 उपभोक्ताओं ने अपनाया बीएसएनएल
दो साल पूर्व वीआरएस के बाद संभलने की कोशिश में लगी बीएसएनएल पर ग्राहकों का विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मेरठ में दिसंबर में विभिन्न निजी मोबाइल सर्विस कंपनियों के 2063 उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल को अपना लिया है।
वहीं, बीएसएनएल के महाप्रबंधक जीके द्विवेदी ने बताया कि इन ग्राहकों ने निजी कंपनियों को छोड़कर बीएसएनएल में अपनी सेवा को पोर्ट कराया है। इसके अलावा दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार 24452 नए प्रीपेड कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मेरठ में बीएसएनएल के 508924 प्रीपेड व 6376 पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन हैं। बीएसएनएल ने एफटीटीएच, ब्रॉडबैंड मोबाइल पोस्टपेड व प्रीपेड के किसी भी टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया है। बीएसएनएल के सभी टेरिफ पूर्ववत हैं।
बीएसएनएल के 20 साल पर भारी रिलायंस, जियो
जियो के पास अब फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के 43.4 लाख कस्टमर हैं। यह आंकड़ा दिसंबर 2021 का है। इससे पहले अक्टूबर 2021 तक जियो के पास फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के 41.6 लाख कस्टमर थे। एक महीने में जियो के फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कस्टमर की संख्या करीब दो लाख बढ़ी है।
जियो के पास ज्यादा कस्टमर
जियो के पास फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड के सबसे ज्यादा कस्टमर दो साल में आधे से कम रह गए। बीएसएनएल के ग्राहक टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो भले ही सबसे नई कंपनी है, लेकिन यह कई मामलों में टॉप पर है। मोबाइल कनेक्शन के मामले में सबको पीछे छोड़ने के बाद कंपनी फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के मामले में दबदबा बनाने लगी है। मात्र दो साल में जियो ने फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के मामले में 20 साल पुरानी सरकारी कंपनी बीएसएनएल को पछाड़ दिया है।
जल्द आगे निकल सकती है एयरटेल
फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भारती एयरटेल अभी तीसरे स्थान पर काबिज है। नवंबर 2021 में भारती एयरटेल के पास फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेगमेंट में 40.8 लाख कस्टमर थे। पिछले दो साल में एयरटेल के फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कस्टमर करीब 70 फीसदी बढ़े हैं। जल्दी ही एयरटेल भी बीएसएनएल से आगे निकल सकती है और फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेगमेंट में जल्द दूसरे नंबर की कंपनी बन सकती है।
एक माह में जुड़े दो लाख कस्टमर
टेलीकॉम सेक्टर के नियामक ट्राई (टीआरएआई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार,जियो के पास अब फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के 43.4 लाख कस्टमर हैं। यह आंकड़ा दिसंबर 2021 तक का है। इससे पहले नवंबर 2021 तक जियो के पास फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के 41.6 लाख कस्टमर थे। एक महीने में जियो के फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कस्टमर की संख्या करीब दो लाख बढ़ी है।
तेजी से बीएसएनएल छोड़ रहे कस्टमर
दूसरी ओर सरकारी कंपनी बीएसएनएल के फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कस्टमर की संख्या कम हुई है। दिसंबर 2021 में बीएसएनएल के फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कस्टमर की संख्या 47.2 लाख थी, जो एक महीने में कम होकर 42 लाख पर आ गई। इस तरह महज एक महीने में बीएसएनएल के 5 लाख से ज्यादा कस्टमर कम हो गए।
नंबर-1 बनने में लगे महज 2 साल
बीएसएनएल फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेगमेंट में 20 साल से काम कर रही है। अभी तक इस सेगमेंट में बीएसएनल का दबदबा था और सरकारी कंपनी ही अब तक पहले पायदान पर काबिज थी। वहीं जियो ने महज दो साल पहले फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कारोबार में एंट्री ली है। इतने कम समय में मुकेश अंबानी की कंपनी फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के मामले में भी नंबर1 बन गई है।
आधे से भी कम हो गए बीएसएनएल के ग्राहक
जब जियो ने इस सेगमेंट में काम करना शुरू किया था, तब बीएसएनएल के पास 86.9 लाख कस्टमर थे। जिओ ने जियो ब्रांड नाम से सितंबर 2019 में फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेगमेंट में काम करना शुरू किया। इस दो साल में बीएसएनएल के कस्टमर आधे से भी कम रह गए। बीएसएनएल को सितंबर 2019 से अब तक करीब 45 लाख कस्टमर का नुकसान हो चुका है।

