Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

छपरौली में किया चौ. अजित सिंह की स्मृति में यज्ञ

जनवाणी संवाददाता  |

बड़ौत: छपरौली में चौ. चरण सिंह पुस्तकालय पर देश के किसान नेता के रूप में विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के स्वर्गवासी होने के 11 माह पूर्ण होने पर समर्थकों ने उनकी चिर स्मृति व आत्मा की शांति के निमित्त गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा योगेंद्र शास्त्री व यजमान राम कुमार चेयरमैन रहे। यज्ञ के ब्रह्मा योगेन्द्र शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से लौकिक और पारलौकिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

इन्हीं पुण्यों के बल पर मानव मात्र महामानव की श्रेणी में आता है। चौ. अजित सिंह ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई ईमानदारी से लडी और विजेता रहे। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना सभी का दायित्व है।इस मौके पर छपरौली विधायक अजय कुमार डॉ ओमवीर सिंह, धीरज उज्ज्वल जितेंद्र मलिक डॉ योगेश जिंदल विश्वास तोमर राममेहर सिंह भोपाल सिंह प्रधानाचार्य चंद्र पाल आर्य जसबीर मलिक मुकेश प्रधान उस्मानी योगेंद्र चेयरमैन श्याम सिंह अमित राणा मास्टर सुरेश राणा जय सिंह आर्य पीतम सिंह आर्य योगिंद्र प्रमुख डॉ हरपाल सिंह आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img