Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

चीन में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अपनी तीन चौथाई आबादी का टीकाकरण कर चुका चीन अब जल्द ही तीन साल और उससे बड़े बच्चों को खुराकें देना शुरू करेगा। देश में महामारी के छोटे प्रकोपों को रोकने के उपायों के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है।

पांच प्रांतों की स्थानीय सरकारों ने हाल ही में नोटिस जारी कर तीन से 11 साल के बच्चों को टीके लगाने की घोषणा की है। बीते 24 घंटों के दौरान स्थानीय संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसू में मिले। 19 मामले आंतरिक मंगोलिया इलाके में और शेष अलग-अलग हिस्सों में दर्ज हुए हैं।

नए मामले आने के बाद गांसू के सभी पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए। चीन ने जून में तीन से 17 साल के बच्चों के लिए सिनोफार्म और सिनोवैक के रूप में दो टीकों को मंजूरी दी थी। लेकिन फिर इन्हें 12 साल से बड़े बच्चों को ही लगाया गया।

अमेरिका- पांच से 11 साल के बच्चों को नवंबर से टीके

अमेरिका पांच से 11 साल के बच्चों को नवंबर की शुरुआत से टीके लगाना शुरू कर सकता है। देश के महामारीविद डॉ एंथनी फाउसी ने इसकी संभावना जताई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, एफडीए ने बीते शुक्रवार को बच्चों के लिए बने टीकों पर मूल्यांकन जारी किया था।

यह फाइजर-बायोएनटेक द्वारा छोटे बच्चों के लिए कम खुराक वाले टीके के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए प्रस्तुत डाटा पर आधारित है। एफडीए का एक सलाहकार पैनल मंगलवार को आवेदन पर विचार करेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img