- अटेवा पेंशन बचाओ मंच बैनर तले आधा दर्जन विभागों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया हंगामा
- मांगों का ज्ञापन डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जिला अस्पताल में अटेवा पेंशन बचाओ मंच बैनर तले दर्जनभर विभागों के कर्मचारी एकत्र हुए और उन्होंने पद यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांगों का ज्ञापन डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपकर पूरा करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिला अस्पताल में अटेवा पेंशन बचाओ मंच बैनर तले एकत्र हुए और सभी कर्मचारियों ने भारत छोड़ों, एनपीएस व निजीकरण के विरोध में पद यात्रा निकालकर कलक्ट्रेट तक नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक निजीकरण व पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक वह शांत नहीं बैठने वाले। यह सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
सरकारी संस्थानों का निजीकरण करना देश के लिए दुर्•ााग्यपूर्ण होगा और निजीकरण से जनता का शोषण एवं प्राइवेट कंपनियों का लाभ होता है। इसके बाद भी सरकार अगर कर्मचारियों की मांगों पर कोई नहीं करती है तो वह 21 नवंबर को लखनऊ में पेंशन शंखनाद महारैली का आयोजन किया जाएगा और लाखों की संख्या में वहां कर्मचारी एकत्र होकर विरोध प्रकट करेंगे। उन्होेंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर जिला संरक्षक धर्मेन्द्र खोखर, जिलाध्यक्ष सु•ााषचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज तोमर, कोषाध्यक्ष प्रदीप राठी, महामंत्री योगेन्द्र सिंह यादव, लेखपाल संघ से विवेक शर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, नियमित वर्कचार्ज संघ के कोमल पंवार, बिजेन्द्रपाल, प्रमोद कुमार, फार्मेसिस्ट संघ के ओमवीर मलिक, मोहित त्यागी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुकेश कुमार शर्मा, निमेष गोयल, लोक निर्माण विभाग से राजीव कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ से सुनील कुमार, सफाई कर्मचारी संघ से मनोज कुमार, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ से केएल भारती, संजीव शर्मा, ब्रिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

