जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: आरवी इंस्टीट्यूट अफ टेक्नालजी में बिजनौर प्रशासन के सहयोग से नया सवेरा एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम के आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजनौर शहर के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी (नगर) रहे । जिनका स्वागत संस्थान के प्रबन्धक निदेशक सन्नी देशवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबन्धक निदेशक सन्नी देशवाल ने अपने विचारों से आरंभ किया। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम नशे के विरुद्ध है, आज के युवा जो नशे का सेवन करते है उनके लिए यह नशा एक खतरनाक जहर के समान है।

