Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में तंत्र-मंत्र के विवाद में युवक पर फायरिंग और कुल्हाड़ी से हमला

जनवाणी संवाददाता

सहारनपुर: थाना तीतरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झाड़वन में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तंत्र-मंत्र के विवाद को लेकर एक बड़ी वारदात हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित युवक अंकित लंबे समय से तंत्र-मंत्र का कार्य करता था और कई लोग इलाज के लिए उसके पास आते थे। बताया गया कि आरोपी महिपाल निवासी नकुड़ का भाई भी अंकित से इलाज करा रहा था, लेकिन सही न होने और खर्च बढ़ जाने पर महिपाल नाराज हो गया। इसी नाराजगी में उसने अपने दो साथियों संग अंकित के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।हमले के बाद लहूलुहान अंकित को परिजन व ग्रामीण तत्काल गंगोह सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे शेखुल हिंद मेडिकल कॉलेज सहारनपुर रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी गंगोह शशि प्रकाश शर्मा, थाना तीतरों प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।ग्रामीणों का कहना था कि अंकित लंबे समय से तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करता था।इसी सिलसिले में महिपाल के भाई ने भी इलाज कराया था, लेकिन अपेक्षित लाभ न मिलने पर परिवार ने ठगी और झूठे इलाज का आरोप लगाया। इसी रंजिश में महिपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी महिपाल और उसके दो साथी फरार हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर के अनुसार तीनों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img