Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अप्रैल माह में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

  • लू के थपेड़ों ने किया बुरा हाल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: तेज धूप और गर्मी ने हदें पार कर दी हैं। अधिकतम तापमान 40 पार हो चुका है। ऐसे में हीट स्ट्रोक यानी लू लगने का खतरा बढ़ गया है। बढ़ती गर्मी के कारण रहन-सहन और खानपान में बदलाव करना जरूरी हो गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना है।

अब सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह धूप निकलते ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू किया तो दोपहर में लू चलने से लोगों को परेशानी दिक्कत हो रही है। पूरे दिन लोग धूप से बचने के उपाय करते नजर आ रहे हैं। धूप के कारण दोपहर में सन्नाटा पसरा होता है। इससे लोग परेशान हैं।

12 9

अप्रैल के महीने में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के कारण जहां हाइवे सुनसान हो गया। वहीं, बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। इस महीने में लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों को बीमारी की चपेट में ले रही है। दिन में लू के थपेड़े चलने से लोग हाल बेहाल हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ेगा।

इस बार गर्मी के सीजन में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाएगा। बढ़ती गर्मी लोगों को जहां बीमार करेगी। वहीं, गर्मी बुजुर्गों और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित होगी। शनिवार को राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 45 एवं न्यूनतम आर्द्रता 17 प्रतिशत दर्ज की गई।

जबकि हवा का रुख शांत रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. समीम अहमद का कहना है कि इस बार गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और यह गर्मी लोगों को बीमारी का भी शिकार करेगी। जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, उससे साफ जगजाहिर हो रहा है कि इस बार इस सीजन में 50 डिग्री से अधिक तापमान रहेगा।

लू चलते ये आ रही दिक्कत

लू की वजह से ज्यादा प्यास लगने के साथ ही भूख कम लग रही है। इसके अलावा मुंह सूखने और हल्की बुखार के साथ आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायतें आम हो गईं हैं। इसके बचाव के लिए सिर पर गमछा, टोपी व छाते का उपयोग करें। धूप के कारण आंखों में जलन से बचने के लिए चश्मे लगाएं। शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए शुद्ध पानी पिएं। ताजा भोजन करें और घर से बाहर धूप में खाली पेट न जाएं। छोटे बच्चों को धूप में खेलने न दें। लू के लक्षण दिखते ही डॉक्टर के पास जाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img