Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

क्राइम ब्रांच के नाम पर बदमाश घर में घुसे, हंगामा, फायरिंग

  • गुस्साई भीड़ ने दो बदमाशों को दबोच कर कमरे में किया बंद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी के रशीद नगर ट्यूबवेल के एक समीप देर रात खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर आधा दर्जन बदमाश एक घर में घुस आए। उन्होंने परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। महिलाओं और मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा। धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।

मदद के लिए शोर शराबा होने पर वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। भीड़ को देखकर बदमाश घबरा गए। भागने के लिए उन्होंने फायरिंग कर दी, लेकिन फिर भी भीड़ ने दो बदमाशों को दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया। हंगामे की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बाद में वहां कोतवाली व लिसाडीगेट पुलिस भी पहुंच गयी।

09 7

पुलिस जब बदमाशों को लेकर थाने की ओर जा रही थी तो भीड़ ने पकडे गए बदमाशों को खींचने का प्रयास किया। भीड़ से बचाने के लिए पुलिस को जमकर लाठीचार्ज करना पड़ा। लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। बताया गया है कि करीब दो साल रशीनगर ट्यूबवेल के पास पूर्व सभासद के आबाद मंसूरी के पुत्र कासिफ मंसूरी ने एक होटल व उसके ऊपर बने मकान का एक करोड़ कीमत में हाजी मुस्तकीम नाम के शख्स से सौदा किया था।

07 7

इसके ऊपरी हिस्से में कासिफ मंसूरी के रिश्तेदार अनवार का परिवार रहता है। बाद में पता चला कि सराय बहलीम निवासी उमरद्दीन को भी यह मकान बेच दिया। उमरदीन अब इस मकान पर कब्जा चाहता था। इसको लेकर धमकियां भी दी जा रही थीं।

शुक्रवार की देर रात उमरदीन ने ही अनीसु पंड़ित गिरोह के भाडे के बदमाशों को कब्जा लेने को भेजा था। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताया और भीतर घुस गए। घुसते ही उन्होंने महिलाओं व बच्चों से मारपीट शुरू कर दी। अनवर को ऊपर से नीचे फेंक दिया। हमले में अनवर, उसकी पत्नी शाहीन व उनके छोटे बच्चे भी जख्मी हुए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img