Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती को खिलाई जहरीली खीर

  • पीड़ितों के घर में घुसकर की मारपीट, घर के बाहर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एकतरफा प्यार में पागल एक प्रेमी ने ईद के मौके पर युवती को जहरीली खीर खिला दी। खीर खाने से युवती की हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी आने लगी। विरोध करने पर युवती के परिजनों से घर में घुसकर मारपीट की गई। घबराए पीड़ितों ने मकान बेचकर जाने का निर्णय कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमला और मारपीट तथा छेड़छाड़ के आरोप में 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। मोहल्ले का ही एक लड़का पड़ोस में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता है। आरोप है कि ईद के दिन उसने अपने घर से युवती को खीर भेजी। जिसे खाते ही युवती की हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी हुई। जिसके बाद उसे एक निजी नर्सिंग होम पर भर्ती कराया गया।

आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी युवक आमिर, सोहैल और नवाजिश उर्फ छोटू ने पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया। पीड़िता की भाभी से छेड़छाड़ की और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की भाभी की शिकायत पर आरोपी आमिर, सोहैल और नवाज़िश उर्फ छोटू के विरुद्ध कातिलाना हमला, छेड़छाड़, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ितों ने घर पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’

छेड़छाड़ और युवती को जहर देने की घटना से आहत पीड़ितों ने घर बेचकर कहीं और जाकर बसने का निर्णय कर लिया है। इसी के मद्देनजर उन्होंने घर के बाहर साफ-साफ लिख दिया है कि मकान बिकाऊ है।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img