Home Uttar Pradesh News Bijnor कोतवाली शहर में किसान हेल्प डेस्क सेवा का किया उद्घाटन

कोतवाली शहर में किसान हेल्प डेस्क सेवा का किया उद्घाटन

0
कोतवाली शहर में किसान हेल्प डेस्क सेवा का किया उद्घाटन
  • सभी थानों में खुलेगी किसान हेल्प डेस्क सेवा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बीपी जोगदंड अपर पुलिस महानिदेशक व नोडल अधिकारी ने थाना कोतवाली शहर में किसानों की सामान्य समस्या के निराकरण के लिए किसान हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।

जनपद में अपर पुलिस महानिदेशक बी.पी जोगदंड व नोडल अधिकारी ने सोमवार को कोतवाली शहर में किसानों की सामान्य समस्याओं के निराकरण के लिए किसान हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।

वहां पर मौजूद किसानों, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता कर उनकी समस्या सुनी गई व किसानों को भारत सरकार द्वारा पारित किए गए अध्यादेशो के महत्तव के संबंध में जागरूक किया गया।

साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर किसान हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया। इसी के साथ साथ जनपद के प्रत्येक थाने में किसान हेल्प डेस्क सेवा प्रारंभ की गई।