Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

चौरावाला में काँवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

ककरौली: महाशिवरात्रि के अवसर पर काँवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिये भाजपा नेताओं द्वारा चौरावाला‌ में काँवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हवन पूजन के उपरांत फीता काटकर किया गया।
ककरौली क्षेत्र के गाँव चौरावाला में स्थित किसान मज़दूर इन्टरकॉलिज के सामने सोमवार को काँवड़ सेवा शिविर के शुभारंभ अवसर पर हवन पूजन हुआ जिसमे मंत्रोच्चारण के बीच आहुति प्रदान की गयी।

जिसके उपरान्त किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी, सुनील तायल प्रदेश मन्त्री, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुन्दरपाल द्वारा सँयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शिविर शिवभक्तों की सेवा के लिये निःशुल्क भोजन, नाश्ता, चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था की गयी है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर मोरना-ककरौली क्षेत्र से विभिन्न मार्गों से गुजरते हैं।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, सुरेन्द्रमुखिया, जयकरण गुर्जर, रविन्द्र बेनीवाल, अमित बेनीवाल, रेशेन्द्र प्रधान, राजीव गुर्जर, मनोज पांचाल, विजय वर्मा, रविन्द्र आदि उपस्थित रहे। शिवभक्तों की सेवा के लिये ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव चौरावाला,बेहड़ा सादात, मीरांवाला, टंढेडा, जडवड,कटिया में काँवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...
spot_imgspot_img