Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

नवनिर्मित सभागार कक्ष का उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: थाना शाहपुर पर नवनिर्मित सभागार कक्ष का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा के सम्बंध में स्थानीय लोगो से बातचीत करते हुए कावड़ यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। शनिवार को थाने में बने नवनिर्मित सभागार कक्ष का उदघाटन एसएसपी अभिषेक यादव ने फीता काटकर किया। पूजा अर्चना पंडित हरिश्चंद्र शर्मा द्वारा कराई गई। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है।

हम सबका कर्तव्य है कि आने वाली कांवड़ यात्रा को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न कराने में सहयोग करे। उन्होंने साथ ही स्थानीय लोगो से बातचीत करते हुए कांवड़ यात्रा निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश देते हुए सहयोग की अपील की। मीडिया क्लब शाहपुर के अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी पत्रकार साथियो की ओर से एसएसपी अभिषेक यादव के सफलतम तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर बुके देकर सम्मानित किया।

एसपी देहात अतुल श्री वास्तव, सीओ बुढाना विनय गौत्तम , थाना प्रभारी राधेश्याम यादव , पत्रकार नन्दकिशोर सैनी, रविन्द्र कुमार, सौरभ त्यागी, नवदीप मित्तल, खालिद सिद्दीकी, कुलदीप त्यागी ने भी एसएसपी को बधाई दी। इस दौरान नगर पंचायत चैयरमेन परमेश सैनी, श्यामपाल सिंघल, सभासद उमेश गोयल सहित समस्त पुलिस स्टाफ़ मौजूद रहा

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...
spot_imgspot_img