Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

आठ दिवसीय राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद परायण महायज्ञ का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बरनावा के लाक्षगृह स्थित श्री महानन्द संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में रविवार को गांधी धाम समिति के तत्वाधान में 62 वे आठ दिवसीय राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का ओम पताका के आरोहण के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ।

वैदिक विद्वान योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने श्रद्धालुओं को वेदोपदेश देते हुए कहा कि ब्रह्मलीन कृष्णदत्त जी महाराज का दिव्य ज्ञान हम सबके लिए प्रेरणाप्रद है। दिव्य आत्मा की प्रेरणा व प्रभाव से यहां लगातार स्वाहाकर का उदघोष हो रहा है। हमारी संस्कृति का मूल वेद है।

उन्होने कहा कि वैदिक विचारधारा को आत्मसात करके ही मानव का कल्याण संभव है। यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ के स्वाहाकर से ही राष्ट्र का कल्याण हो सकता है।

यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुवचन शास्त्री,  प्रधानाचार्य  आचार्य  विनोद कुमार शास्त्री, फ्रांस से आये सोमदत्त भारद्वाज, आचार्य जयवीर दत्त, सुनील शास्त्री ने भी वेदोपदेश दिए।

प्रात: गांधी धाम समिति के प्रधान यशोधर्मा सोलंकी व मंत्री राजपाल त्यागी ने ओम पताका का आरोहण कर आयोजन का शुभारंभ किया। जस्टिस राजीव मेहरा, डॉ. अनिल चौहान, निमेष शास्त्री, सुनील शास्त्री, संजीव आर्य, अंकुर भारद्वाज, साधना, शोदान शास्त्री, मोहित शास्त्री, रोहित शास्त्री, धनपाल प्रधान, अरुण त्रिपाल धामा, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img