Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

परिवहन मंत्री ने दीपावली एवं छठ पर्व पर प्रोत्साहन राशि देने का किया ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की आवागमन पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन निगम ने दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निगम के चालक परिचालक कार्यशाला कार्मिक एवं सुपरवाईजर के लिए प्रोत्साहन योजना जारी किया है।

उन्होंने कहा कि पर्व की अवधि में यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार समस्त मार्गों पर संचालन की अनुमति सभी क्षेत्रों को प्रदान की गयी है। इस अवधि में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश भी सीमित किये गये है। प्रमुख बस स्टेशन पर सुपरवाईजर्स की भी तैनाती किये जाने, समस्त सेवाओं पर ईटीएम उपलब्ध रखे जाने तथा बसों को ऑन रोड करने के निर्देश भी दिये गये।

परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रोत्साहन योजना की अवधि 22 से 31 अक्टूबर होगी। 10 दिन ड्यूटी करने वाले चालक परिचालक को 400 रुपये प्रतिदिन की दर से 4000 रुपये एवं 9 दिन ड्यूटी करने वाले चालक परिचालक को 350 रुपये प्रतिदिन की दर से 3150 रुपये का भुगतान एकमुश्त किया जायेगा।

न्यूनतम दैनिक किलोमीटर 300 संचालित करने पर प्रोत्साहन देय होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानक से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर 55 पैसा प्रति किलो मीटर की दर से अतिरिक्त मानदेय देय होगा। कार्यशाला कर्मचारियों को 10 दिन तक बिना अवकाश लिए कार्य करने पर 1200 रूपये तथा 9 दिन पर 1000 की दर से प्रोत्साहन देय होगा।

समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक को 10000 की धनराशि अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रोत्साहन स्वरूप वितरित किये जाने एवं डिपो स्तर पर 50 रुपये प्रति बस के आधार पर आगणित धनराशि डिपो कार्मिकों एवं उपाधिकारियों को वितरित किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।

मंत्री ने कहा कि गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, कानपुर एवं इटावा के प्रमुख बस स्टेशन हेतु 5000 प्रति स्टेशन की दर से धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिससे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भुगतान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक लोड फैक्टर, बस उपयोगिता, आय प्रति किलो मीटर एवं डीजल औसत प्राप्त करने वाले तीन क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं सेवा प्रबन्धक तथा 10 डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक को निगम प्रबन्ध द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img