Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

निरीक्षण में डीपीआरओ और डीएसडब्लूओ समेत 22 गैर हाजिर

  • सीडीओ ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालर्यों में किया औचक निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने मंगलवार को विकास भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालर्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागवार उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें आठ विभागों के कार्यालय में तैनात जिला स्तरीय अधिकारियों समेत 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण माांगा है। साथ ही, निरीक्षण के दौरान रिकार्ड अव्यवस्थित पाए जाने पर संबंधित को फटकार लगाकर रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने विकास भवन में स्थित विभिन्न विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

सबसे पहले उन्होंने जिला समाज कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया जहां पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा एवं सहायक लेखाकार, जिला विकास कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी एजाज अहमद, सहायक लेखाकार गोविंद रावत, पत्रवाहक उमरखान व सोनू, अनुपस्थित मिले।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में लेखाकार मोहित कुमार, सहायक लेखाकार राजेंद्र प्रसाद, कम्प्यूटर आपरेटर फैजल मलिक, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला समन्वयक सचिन, देवेंद्र सिंह, विनय कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर सूरज मलिक व मुर्तजा अनुपस्थित मिले।

जिला पिछड़ा कल्याण विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निहाल सिंह, जुबैर, लोकेश, जिला दिव्यांग जन शक्तिकरण कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पवन त्यागी, अनिल कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम कार्यालय में अपर जिला विकास अधिकारी रचना शर्मा, कम्प्यूटर आपरेटर सम्राट कुमार, पत्रवाहक विजय सिंह अनुपस्थित मिले।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के रिकार्ड अव्यवस्थित पाए जाने पर संबंधित को फटकार लगाकर रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img