Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

UP News: लखनऊ में BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर Income Tax का छापा, 50 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे

जनवाणी ब्यूरो |

नई​ दिल्ली: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह पार्टी के इकलौते विधायक बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 50 से अधिक अधिकारी पुलिस बल के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं। यह कार्रवाई गोमतीनगर स्थित उनके आवास और कार्यालय पर एक साथ की जा रही है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

स्वास्थ्य कारणों से आइसोलेशन में हैं विधायक

बताया जा रहा है कि उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं और उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। वर्तमान में वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स के आने-जाने पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है।

दस्तावेजों की जांच जारी

सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम वित्तीय दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर विभाग की ओर से अभी तक कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।  छापेमारी की इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: बिजनौर के गांव काशीरामपुर में कैंसर से 28 वीं मौत

जनवाणी टीम | बिजनौर: जनपद के गांव काशीरामपुर में कैंसर...

Bill Gates: एपस्टीन से संबंधों पर बिल गेट्स की सफाई, Town Hall में मानी ‘बड़ी गलती’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रमुख उद्योगपति और परोपकारी बिल...

Saharanpur News: सहारनपुर के गागलहेड़ी में जली कार से शव मिलने से सनसनी, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

जनवाणी संवाददाता | गागलहेड़ी/सहारनपुर: मंगलवार सुबह थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here