Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

ऋषिकेश में प्रापर्टी डीलर के यहां आयकर का छापा

  • आयकर की दिल्ली टीम का डीलर के आवास और कार्यालय पर छापे की सुबह 6:00 बजे से चल रही कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश के सबसे पुराने प्रापर्टी डीलर सत्यम प्रापर्टीज के ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय और अग्रसेन नगर स्थित आवास पर दिल्ली आयकर की टीम ने दस्तक दी है। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे दोनों जगह आयकर की टीम पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बजाय टीम के साथ दिल्ली से ही आईटीबीपी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था माहिया कराई गई है।

गुरुवार को सुबह होते ही दिल्ली से चार वाहनों में आयकर की टीम ऋषिकेश पहुंची। दो में से एक टीम हरिद्वार रोड कोयल ग्रांट स्थित प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में पहुंची। जबकि दूसरी टीम ने डीलर के अग्रसेन नगर काले की ढाल स्थित आवास पर छापा मारा। आयकर विभाग को यहां भूमि संबंधी दस्तावेजों की तलाश थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग दिल्ली की ओर से दिल्ली में भी कुछ बिल्डर के यहां छापेमारी की गई है। वहां ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर यह टीम ऋषिकेश पहुंची है। दोनों स्थानों पर टीम की कार्रवाई जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img